Home चर्चा में जनता से जुड़ कर संगठन को विस्तार दें कार्यकर्ता – भाजपा अजजा...

जनता से जुड़ कर संगठन को विस्तार दें कार्यकर्ता – भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह

17
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
प्रथम बस्तर प्रवास आये नवनियुक्त भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने ली संभाग स्तरीय बैठक, बस्तर के सभी सात जिलों के अजजा मोर्चा पदाधिकारी हुये शामिल
जगदलपुर।
प्रथम बस्तर प्रवास पर आये भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में अजजा मोर्चा की संभागीय बैठक ली और संगठन के कार्यो को समूचे बस्तर अंचल में मजबूती से गति व विस्तार देने कहा। भाजपा अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह का प्रथम बस्तर आगमन पर भव्य स्वागत किया।
संभागीय बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को सीधे मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार विकास के संकल्प को साकार रूप देने निरंतर कार्य कर रही है। संगठन को मजबूत करने की महती ज़िम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं की है। बस्तर के सभी सात जिलों में भाजपा अजजा मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें, जनता से जुड़े और संगठन को विस्तार देने में महती भूमिका निभायें। संभागीय बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय और आदिवासी कला संस्कृति पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन लोहण्डीगुड़ा मण्डल अध्यक्ष मंगतू कश्यप और आभार प्रदर्शन जिपं उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी ने किया। संभागीय बैठक में बस्तर के सभी सात जिलों के भाजपा अजजा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुये। प्रमुख रूप से देवेंद्र माहला, प्रदेश महामंत्री अजजा मोर्चा नंदलाल मुड़ामी, प्रदेश मंत्री संगीता पोयाम, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नारायण मरकाम, प्रताप मण्डावी,मनोज ध्रुव, छत्रपाल दुग्गा,सोयम मुक्का, हरिशंकर नेताम, गणेश दुग्गा, जिला राम राणा, आयता राम, राजमन कोर्राम,ईश्वर गावडे, भुवनेश्वर ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here