Home खैरागढ़ भाजपा ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की

भाजपा ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की

12
0
खैरागढ़, 23 सितंबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
जिला अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने बताया कि यह संगठनात्मक विस्तार भाजपा को जिले में और मजबूती प्रदान करेगा तथा आगामी समय में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक होगा।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
 उपाध्यक्ष – आनंद सिन्हा, राजेश मेहता, जीवन देवांगन, श्रीमती निलिमा गोस्वामी, प्रकाश सिंह, जैनेंद्र जांजले।
 महामंत्री – नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार।
 कोषाध्यक्ष – अनिल अग्रवाल।
 सह-कोषाध्यक्ष – ललित सोनी।
 मंत्रीगण – दीना चंगेल, ज्ञान यादव, श्रीमती अरुणा सिंह, श्रीमती जंती साहू, श्रीमती जमुना कुर्रे, श्रीमती हेमलता मंडावी।
 प्रवक्ता – विनय देवांगन।
 कार्यालय प्रभारी – कृष्णा वर्मा, महावीर जैन।
 मीडिया प्रभारी – यशिर साहू।
भाजपा ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here