Home मुख्य ख़बरें गुजरात में गरबा के दौरान भड़का सांप्रदायिक तनाव, पत्थरबाजी और आगजनी से...

गुजरात में गरबा के दौरान भड़का सांप्रदायिक तनाव, पत्थरबाजी और आगजनी से माहौल तनावपूर्ण

251
0

नवरात्रि के दौरान लोग माता की भक्ति में लीन हैं। हर ओर से गरबा और प्रसन्नता का शोर सुनाई दे रहा है। इसी बीच गुजरात के गांधीनगर से एक बड़ी खबर आई है। गांधीनगर के देहगाम के बहियाल में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है।  गरबा के दौरान एक ऑनलाइन पोस्ट को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। हिंसक झड़प में पत्थर फेंके गए और कई दुकानों व वाहनों को आग लगा दी। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। फिलहाल मौके पर भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

दरअसल यह घटना गुरुवार देर रात गांधीनगर जिले के दहेगाम के बहियाल गांव में हुई। सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर शुरू हुआ विवाद गरबा समारोह के दौरान तेजी से बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप पथराव और भगदड़ मच गई। आठ से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और एक दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे पुलिस पर भी हमला किया गया और हिंसा में उनके दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन भीड़ ने उन्हें भी निशाना बनाया। झड़प के दौरान दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वीडियो में लोग झड़प के दौरान लगी आग बुझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति हिंसा में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को भी दिखा रहा है। इसके बाद से अधिकारियों ने व्यवस्था बहाल करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए बहियाल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here