रिपोर्ट-खिलेश साहू
10वाँ आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष विभाग धमतरी के सानिध्य में ग्राम बड़ी करेली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय ने स्वर्ण प्राशन संस्कार के तहत ग्राम बड़ी करेली की बालिका प्रीति निर्मलकार (पिता टिकेश्वर निर्मलकार, माता श्रीमती डिगेश्वरी निर्मलकार) को अपने करकमलों से आयुर्वेद स्वर्ण प्राशन ड्रॉप पिलाकर शुभारंभ किया,कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, तथा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला स्तर से कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. अवध पचौरी, राष्ट्रीय आयुष मिशन के नोडल एवं आयुर्विद्या कार्यक्रम के जिला समन्वयक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेवंत साहू एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. खिलेश साहू सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वर्ण प्राशन के लाभ:
आयुर्वेद में वर्णित स्वर्ण प्राशन संस्कार शिशुओं एवं बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। इसके प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं –
बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
स्मरण शक्ति, एकाग्रता एवं बुद्धि विकास में सहायक होता है।
बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में गति लाता है।
संक्रमण व मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।
बच्चों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत आधार बनाता है।







