Home मुख्य ख़बरें अगरबत्ती से बच्ची को दागने की घटना पर राज्य बाल संरक्षण आयोग...

अगरबत्ती से बच्ची को दागने की घटना पर राज्य बाल संरक्षण आयोग सख्त, दो दिन में रिपोर्ट तलब

96
0

 रायपुर –

राज्य बाल संरक्षण आयोग ने स्कूल में अध्ययनरत बच्ची को टीचर के अगरबत्ती से दागने वाले मामले में संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही राज्य बाल संरक्षण समिति (CWC) को तत्काल जांच के लिए निर्देशित करते हुए दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया है.

सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में घटित घटना को लेकर राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि राज्य बाल संरक्षण परिषद की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर जरूरत होगी तो आयोग इसमें कार्रवाई भी करेगा. मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है.

बता दें कि रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में एक महिला टीचर पर 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का गंभीर आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से आरोपी टीचर को नौकरी से निकाल दिया है. लेकिन परिजनों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. वहीं इस मामले के शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे थे.

अधिकारियों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि टीचर ने चेहरे पर अगरबत्ती से जलाया. वहीं दूसरी बच्ची ने बताया कि उसे भी उसी टीचर ने मारा था. अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की उम्र बहुत कम होने की वजह से वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई. फिलहाल, जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here