Home चर्चा में अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

96
0

-कार से की जा रही थी सागौन लट्ठों की तस्करी 

-मुर्गेश कुमार शेट्टी- भोपालपटनम।

बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 12 बजे तरलागुड़ा एनएच-163 फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान नाके पर एक संदिग्ध इंडिका विस्टा कार क्रमांक एपी 10 एआर 6917 से सागौन की अवैध लकड़ी बरामद की गई।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन से 2 नग गोला और 20 नग काड़ी कुल 0.754 घन मीटर लकड़ी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है।अधिकारी कर्मचारी और चौकीदारों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी को नाके बैरियर के नीचे से निकालकर फरार हो गया। इसके बाद स्टाफ व चौकीदारों ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और कार को पकड़ने में सफलता पाई, हालांकि चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए। फॉरेस्ट विभाग ने जप्त वाहन को डिपो में खड़ा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्करी के सक्रिय नेटवर्क की ओर संकेत करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here