Home कोरबा पोड़ी उपरोड़ा में 28 सितंबर को होगी भव्य डांस प्रतियोगिता, विजेताओं को...

पोड़ी उपरोड़ा में 28 सितंबर को होगी भव्य डांस प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा नगद पुरस्कार

22
0

पोड़ी उपरोड़ा। ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के गोंडपारा महिला समिति द्वारा नवरात्र महोत्सव के अवसर पर मां गौरी की स्थापना कर विधिवत पूजन-अर्चन किया जा रहा है। इसी क्रम में समिति की ओर से 28 सितंबर, रविवार को एक भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

प्रतिभागियों को अपना नाम दर्ज कराने के लिए 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 8770705911 एवं 7722958833 पर संपर्क किया जा सकता है।

डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ रात्रि 8:30 बजे से किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों और डांस प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here