पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109 वीं जयंती पाली में मनाई गई इस दौरान उनके तेल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बताया कि पंडित दीनदयाल का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं का सम्मान था, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद के संस्थापक थे, जनसंघ की संस्थापक सदस्य में एक थे,वह जनसंघ के महासचिव और अध्यक्ष भी बनाए गए थे,पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे,वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचैटती थी, इस आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से जिला मंत्री कमला बरेठ, नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपविलास गोस्वामी,रामविलास जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,जनपद सदस्य रोशन पैकरा,जितेंद्र माटे,विशाल मोटवानी,गणेश टाडिया,हरि सिंह कंवर,छत्रपाल सिंह पैकरा,महिला समूह से तीरिथ प्रजापति,पार्वती साहू,सीता दुबे,संतोषी मरावी,सती प्रजापति,सावित्री साहू,शकुंतला साहू, सुक्रिता साहू, बहूर पटेल,शकुंतला मरावी,लक्ष्मी प्रजापति,गायत्री प्रजापति,चंद्रकली साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।










