Home चर्चा में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण जल्द शुरू कराए नगर निगम: उमाशंकर शुक्ला

मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण जल्द शुरू कराए नगर निगम: उमाशंकर शुक्ला

13
0

-बजट स्वीकृति के बाद भी 7 साल से अधर में योजना 

अर्जुन झा/जगदलपुर। सात साल पहले स्वीकृत मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की योजना अधर में पड़ी है। अब इसे लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने आवाज उठाई है।

पं. उमाशंकर शुक्ला ने कहा है कि नगर निगम के माध्यम से नगर के प्रतापगंज वार्ड स्थित शासकीय भूमि पर मल्टी लेवल पार्किंग के लिए वर्ष 2018 में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली ने निगम के अनुपूरक बजट में 50 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान की थी। रिक्त भूखंड पर निर्माण के लिए लाइनिंग सर्वे कार्य पूरा कर प्राक्कलन तैयार किया जा रहा था, कि कोरोना संक्रमण के चलते काम रोक दिया गया। पं. उमाशंकर शुक्ला ने कहा शहर में अव्यवस्थित यातायात के चलते आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खरीदारी करने बाजार आने-जाने वाले चार पहिया दोपहिया वाहनों को मजबूरन शहर के मुख्य मार्ग समेत अन्य व्यवसायिक क्षेत्र में सड़क किनारे रखना बाध्य पड़ रहा है। इससे यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

तत्कालीन निगम सरकार प्रतापगंज पारा स्थित शासकीय भूमि पर मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की तैयारी में जुट गई थी। उन्होंने कहा प्रतापगंज पारा में स्थित यह शासकीय भूमि शीट नंबर 78 प्लॉट नंबर 108 राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। वर्तमान में मेन रोड पर भारी यातायात और बढ़ते व्यवसाय को देखते हुए मुख्य मार्ग व्यापारी संघ समेत अनेक समाजिक व अन्य संगठनों ने रिक्त भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए शासन-प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर तत्काल कार्य प्रारंभ करने की मांग रखी है। ताकि व्यापारी अपने वाहन उक्त पार्किंग में सुविधापूर्वक खड़े कर सकें और उनके व्यवसाय व आम जनता को खरीददारी करने में परेशानी न हो। शहर के हदय स्थान एवं बड़े व्यवसायिक स्थान मेन रोड की बढ़ती आवाजाही एवं बढ़ता व्यवसाय को ध्यान में रखते हदय स्थल मेन रोड सिमटता हुआ नजर आ रहा है। जहां पर किसी भी दुकान के सामने समुचित पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन खड़े कर सामान खरीदी करने में जनता को भारी परेशानी हो रही है तथा शहर की जनता ने अपने एवं शहर के लिए समुचित विकास, हितकारी निर्णय व शहर को सुस्सज्जित एवं व्यवस्थित करने की मंशा से भाजपा को नगर सरकार की बागडोर सौंपी है। मगर वर्तमान नगर सरकार जन हितकारी निर्णय ना लेते हुए जन विरोधी फैसले ले रही है।

जनहित में है मल्टीलेवल पार्किंग
वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि मेन रोड का मुल्यांकन नगर निगम सरकार करे तो भूमि की आवश्यकता किसी एक की नही जगदलपुर नगरवासियों की आवश्यकता है। इससे वर्तमान में अधिरोपित निर्णय का कांग्रेसी एकमत होकर ज्ञापन के माध्यम से अपना अभिमत जनता के हित में देते है कि शहर के हृदय स्थल में स्थित शासकीय भूमि को जनता के हित में माल्टीलेवल पार्किंग के लिए आवंटित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here