कोरबा संवाददाता – रवि चौहान
कोरबा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत 21 वर्षीय युवक सूरज मांझी ने एक 7 साल की मासूम बच्चे को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद परिजनों ने समय रहते बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और बस्तीवासियों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मासूम से मजाक कर रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने में बस्तीवासियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सीतामणी की है, जहां का रहने वाला है आरोपी सूरज मांझी है। बताया जा रहा है कि सूरज के साथ दो और युवक थे जो परिजनों को आते देख पहले से ही भाग गए। मासूम बच्ची के मां ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी जहां उसकी बेटी पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची के साथ घर के पास खेल रही थी उसे लगा कि खेल रही होगी एक बच्ची दौड़ते हुए आकर घर में बताई की उसकी बेटी को कोई नील ड्रम में डाल दिया है जल्दी चलिए जब मौके पर दौड़ते हुए गई और चीख पुकार मचाने लगी इस दौरान दो युवक मौके से भाग खड़े हुए लेकिन एक युवक को लोगो ने पकड़ लिया और उसकी खबर ली।
वही मासूम बच्ची को ड्रम से बाहर निकाला गया देखते ही देखते बस्ती वासियों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 को दी गई जहां मौके पर पहुंचे युवक को पड़कर कोतवाली थाना लेकर पहुंची।









