Home चर्चा में चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,...

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

10
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
 जिला जांजगीर-चांपा, 26 सितम्बर 2025।
चांपा पुलिस ने रात्रि में खड़े ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो चोर एवं एक खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी किया गया 40 लीटर डीजल, नगदी रकम, पेंचकस, हथौड़ा एवं अन्य सामान भी जब्त किया है।
घटना का विवरण
प्रार्थी संदीप कुमार अग्रवाल, जो टाटा मोटर्स हथनेवरा चौक में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ हैं, ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 सितम्बर की रात को अज्ञात चोरों ने टाटा सर्विस सेंटर की पार्किंग में खड़े तीन ट्रेलर वाहनों (क्रमांक CG11 BS5543, CG11 BD2052 एवं CG25 M4059) के टैंकों से लगभग 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच के दौरान सूचना मिली कि हथनेवरा निवासी एक युवक रात में सर्विस सेंटर के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। इस आधार पर SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में दबिश दी गई और आरोपी बिरजू सूर्यवंशी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथी संजय रोहिदास के साथ मिलकर डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की तथा चोरी का तेल ग्राम सोठी निवासी अमित कुमार साहू को बेचने की जानकारी दी।
तत्काल पुलिस टीम ने अमित साहू के घर दबिश दी, जहां से एक कंटेनर में भरा 40 लीटर डीजल बरामद किया गया। तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. बिरजू सूर्यवंशी पिता गोरेलाल सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी हथनेवरा वार्ड नंबर 10, थाना चांपा।
2. संजय रोहिदास पिता मनहरण रोहिदास, उम्र 25 वर्ष, निवासी हथनेवरा वार्ड नंबर 10, थाना चांपा।
3. अमित कुमार साहू पिता सम्मार लाल साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 5, सोठी, थाना बम्हनीडीह।
जप्त सामान
40 लीटर डीजल
नगदी रकम
पेंचकस, हथौड़ा
अन्य उपकरण
विशेष टीम की भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक लम्बोदर सिंह, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया एवं भूपेंद्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की सतर्कता से अपराध पर अंकुश
चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि वाहन मालिकों और सर्विस सेंटर संचालकों के लिए खतरा बन चुके डीजल चोरों पर अब पुलिस की पैनी नजर है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here