Home चर्चा में महासमुंद में लव मैरिज के बाद सनसनीखेज हत्या का खुलासा, पांच आरोपी...

महासमुंद में लव मैरिज के बाद सनसनीखेज हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

7
0
संवाददाता – रघुराज
महासमुंद, छत्तीसगढ़ – जिले में एक साल पहले हुए युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है, जहां प्रेम, विश्वासघात और क्रूरता की कहानी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, रायपुर निवासी आकाश सिंह की शादी लवली सिंह से हुई थी। दोनों ने घर वालों की रजामंदी के बिना भागकर शादी की थी। इस वजह से लवली के परिजन नाराज थे। शादी के बाद भी लवली का संपर्क उसके पुराने प्रेमी अभिनव सिंह से बना रहा। अभिनव लवली के परिवार का खर्च चलाता था और पांच वर्षों से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। आकाश और अभिनव पहले दोस्त थे, लेकिन लवली के कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।
25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने आकाश और लवली को अभिनव सिंह के घर बुलाया। वहां परिजनों और अभिनव के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने आकाश की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश महासमुंद के घोड़ारी तालाब में फेंक दी। 29 सितंबर को तालाब में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी और शव को दफना दिया गया था।
पुलिस जांच के दौरान रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर शव की पहचान आकाश सिंह के रूप में हुई। डीएनए टेस्ट और क्राइम डेटा एनालिसिस के बाद शव को कब्र से निकाला गया। जांच में सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लवली ने हत्या के बावजूद सोशल मीडिया पर आकाश के साथ फोटो पोस्ट कर सबको धोखा देने की कोशिश की थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद, प्रेम प्रसंग और विश्वासघात का जटिल मामला है, जिसमें आधुनिक जांच तकनीकों का उपयोग कर मामले का खुलासा किया गया। आरोपी फिलहाल जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना से समाज में जागरूकता और सतर्कता की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here