आज गूगल अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है. इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो गूगल का नाम न जानता हो. एक समय था जब यह सिर्फ एक सर्च इंजन था, लेकिन आज यह मेल, ऑनलाइन विज्ञापन, क्लाउड स्टोरेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स तक में अपनी पहचान बना चुका है.
आज गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि पूरी टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक लीडर कंपनी है. इंटरनेट से जुड़े ज्यादातर लोगों की पहली जरूरत गूगल है, और यही वजह है कि कंपनी हर साल नई टेक्नोलॉजी और नए टूल्स लाकर दुनिया को हैरान करती रहती है.









