संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
आज अकलतरा के विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने बलौदा क्षेत्र के ग्राम पहरिया, पोंच और घाठाद्वारी (खोहा) में लगभग 35 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभ भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्राम और क्षेत्र के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। विकास कार्यों के माध्यम से उक्त गांवों में यातायात, जलसंपदा और सामाजिक विकास की योजनाओं को गति मिलेगी। विधायक जी ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ग्रामीण जनता की जीवनशैली में सुधार लाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजन एवं स्थानीय लोग विकास कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए आवश्यक एवं लाभकारी बताया। इस पहल से बलौदा क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।







