Home चर्चा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चपरीद सत्ती मंदिर मे की पूजा अर्चना

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चपरीद सत्ती मंदिर मे की पूजा अर्चना

64
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग । भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने आरंग के पूर्व विधयाक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा नवीन मार्कंडेय को प्रदेश महामंत्री बनाया है। जिसके बाद डा नवीन जी लगातार कार्यकर्तो से मिल कर संवाद कर रहें है। इसी कड़ी मे शुक्रवार को चपरीद गॉव मे प्रथम आगमन हुआ। नवीन मारकंडेय ने सती मंदिर मे सभी कार्यकर्ताओं के साथ देवी जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रथम आगमन पर चपरीद के सभी भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन व सत्ती सेवा समिति ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे बड़ी आत्मीयता के साथ सभी से मुलाक़ात कर हाल चाल पूछे।
इस अवसर पर श्री श्याम नारंग जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, तारिणी दीपक चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, मुरली टाकेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष, लुकेश साहू जनपद सभापति, बली राम साहू शिवदयाल यादव नकुल साहू रामा साहू सत्धारी साहू ललित साहू हितेश साहू चंद्रशेखर साहू खुलेश साहू गिरी साहू राजेश साहू शिव कुमार साहू भानु साहू, परमानंद साहू एवं समोदा मंडल भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here