वर्षा यादव/कोरबा –
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हरदी बाजार आगमन हुआ। वे यहां भू-विस्थापितों की समस्याओं को सुनने और उनका समा TVधान तलाशने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पादप बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कोरबा NSUI नेतृत्व में कॉलेज चौक के पास NSUI कार्यकर्ताओं भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर, जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार कैवर्त जिला सयोजक भाई वेंडी दीवान , कटघोरा विधान सभा अध्यक्ष सौरभ धीरितलहरे शहर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, करतला ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, एवं के सभी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भूपेश बघेल ने इस अवसर पर भू-विस्थापितों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की और आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।









