Home चर्चा में सेवा पखवाड़ा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण, ...

सेवा पखवाड़ा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा भाजपा सरगुजा का आयोजन

6
0
सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प
अंबिकापुर।
सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत आज भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों की उपस्थिति में नमना कला के सियान सदन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा सदन के समीप बृहद स्तर पर पौधरोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा हेतु लोहे के ट्री गार्ड भी लगाए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि “सेवा ही संगठन का संकल्प है और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हाल ही में भफौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा सरगुजा द्वारा स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क सफाई, हैंडपंप मरम्मत, झाड़ी-घास की कटाई, भवन की पोताई और अन्य कार्य करते हुए कुछ ही घंटों में स्वास्थ्य केंद्र का उल्लेखनीय कायाकल्प कर दिया। आज सियान सदन परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया है और आगामी दिनों में भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर जिले के 787 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि “पेड़ जंगल जीवन के लिए जरूरी हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर चल रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए रामबाण साबित होगा। विश्व स्तर पर मोदी जी का नेतृत्व पर्यावरण और सतत विकास की दिशा में सराहनीय है।”
महापौर मंजूषा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि “आज हर व्यक्ति को वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह अभियान समाज को स्वच्छ और हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भविष्य की पीढ़ी को बेहतर वातावरण मिलेगा।”
कार्यक्रम का संचालन वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रभारी मनोज गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन संवाद प्रमुख संतोष दास ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सभापति हरमिंदर सिंह, करता राम गुप्ता, एच एस जायसवाल, विनोद हर्ष, निलेश सिंह, आलोक दुबे, संतोष दास, रूपेश दुबे, रविन्द्र गुप्त भारती, मनोज कंसारी, मयंक जायसवाल, शैलेश सिंह, इंदर भगत, जितेन्द्र सोनी, शशि जायसवाल, मनोज सोनी, अजय सोनी, दुर्गा शंकर दास, राहुल जायसवाल , छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, सचिव त्रिलोचन यादव, जयप्रकाश चौबे, उमेश सिंह, शशिभूषण कुशवाहा,  आर एन अवस्थी,  यमुना लाल श्रीवास्तव एवं नरेन्द्र सिंह के अतिरिक्त अधिकाधिक संख्या में सम्मानित पेंशनर्स गण,  वरिष्ठ नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता  पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here