दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं,भाजपा गुजरात द्वारा भेजे गये राहत सामग्री पर राजनीती करना अशोभनीय कृत्य – रजनीश सुराना
दंतेवाड़ा | नगर पंचायत अध्यक्ष गीदम रजनीश सुराना ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा गुजरात भाजपा द्वारा भेजे गए राहत सामग्रियों पर किये गये टिपण्णी को अमानवीय कृत्य बताते हुए कहा की कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है,भाजपा जनता के बीच रहने वाली पार्टी है इसलिए लोकप्रिय है,कांग्रेस का संवेदनशील अवसरों पर राजनीती करना ही उनकी पतन का एक कारण भी है | रजनीश सुराना ने कहा की सर्वप्रथम गुजरात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष,सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का वो आभार व्यक्त करते है की भीषण बाढ़ जैसे त्रासदी में गुजरात भाजपा ने चिंता व्यक्त की एवं सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए 05 कंटेनर राशन सामग्री भेजी जिसमे कपडे,बर्तन,सूखा राशन,आलू,प्याज एवं अन्य सामाग्रियां थी जिसका वितरण निशुल्क तौर पर बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सीधे पीड़ितों से मुलाकात कर भाजपा पदाघिकारी,जनप्रतिनिधी एवं कार्यकर्ताओं ने किया | श्री सुराना ने कहा की कांग्रेस और उसके नेताओं को बाढ़ पीड़ितों के लिए अगर जरा सा भी सहानुभूति होती तो वे जो कुछ आलू और प्याज जो ख़राब हो रहे थे जिसे अलग कर हटाया गया था उसका वीडियो बनाकर राजनीती करने का प्रयास नहीं करते,भारी बारिश के बीच गुजरात से जो कंटेनर रवाना हुए उनमे सूखे राशन के साथ आलू प्याज भी था,कंटेनर दंतेवाड़ा पहुँचने में 05 दिन का समय लगा और जब पहुंचा तो भारी बारिश के कारण 02 दिन का समय खाली करने में लगा,बाकि सामग्री से जो आलू प्याज ख़राब हो रहे थे उसे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अलग कर दिया गया,चूँकि बाकि अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा सके और खराब आलू प्याज किसी को न मिले | श्री सुराना ने कहा की चाहे युद्ध का समय यो या प्राकृतिक आपदा कांग्रेस हमेशा से राजनीती करती है ऐसे वक्त पर उन्हें मानवता का परिचय देना चाहिए | श्री सुराना ने कहा कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, भाजपा के अलावा कांग्रेस पार्टी ने दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों का सहयोग नहीं किया कम से कम मानवता का परिचय ही देना चाहिए ये वक्त राजनीती करने का नहीं सभी को बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करना चाहिए |









