दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
दंतेवाड़ा | विधायक चैतराम अटामी ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक -05,बूथ क्रमांक 98 में विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बहुप्रतीक्षित मन की बात कार्यक्रम का 126 वां संस्करण का प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना | भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने भी गीदम नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक -05,बूथ क्रमांक 59 में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओ के साथ देखा, सभी मंडलो एवं बूथों में भी वरिष्ठ पदाघिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा |

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की मन की बात कार्यक्रम न केवल एक संवाद का माध्यम है, बल्कि यह हमारे देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त प्रयास भी है।भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी की “मन की बात” कार्यक्रम हमें प्रेरणा देती है कि हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में, हमें इन विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है और समाज में जागरूकता फैलानी है | इस दौरान भाजपा पदाघिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |









