Home चर्चा में भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप की ऐतिहासिक जीत पर विधायक चैतराम...

भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप की ऐतिहासिक जीत पर विधायक चैतराम अटामी ने दी बधाई

15
0

रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा । भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा एशिया कप जीतकर इतिहास रचने पर विधायक चैतराम अटामी ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

श्री अटामी ने कहा कि यह जीत भारत की खेल प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक जज़्बे का प्रतीक है। खिलाड़ियों ने जिस समर्पण, साहस और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है, उसने 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल एक खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह नए भारत की ऊर्जा और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

पूरी टीम, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस असाधारण सफलता के लिए शुभकामनाएँ।

यह जीत भारत की अदम्य शक्ति का प्रमाण है—विजयी भारत, गर्वित भारत!

एशिया कप-2025 में भारत की शौर्यपूर्ण विजय पर जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने दी बधाई

भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने कहा की फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर हमारी टीम ने न केवल क्रिकेट के मैदान में इतिहास रचा है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्रगौरव की ज्वाला प्रज्वलित की है।श्री गुप्ता ने कहा की यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक है। यह संदेश भी है कि जब भारत मैदान में उतरता है, तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है।
टीम इंडिया के वीरों को हार्दिक बधाई और पूरे देशवासियों को गर्व के इस क्षण पर शुभकामनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here