Home चर्चा में विधायक लखेश्वर बघेल ने देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंदिर निर्माण के...

विधायक लखेश्वर बघेल ने देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंदिर निर्माण के लिए दिए 5 लाख रुपये

36
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत कोसमी पहुंचकर वहां के प्रमुख देवी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां देवी से क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद गांव के सरपंच, पंच, पुजारी, माझी-मुखिया व स्थानीय नागरिकों ने मंदिर के जीर्णोद्धार और निर्माण की आवश्यकता से विधायक को अवगत कराया। ग्रामीणों की भावनाओं को समझते हुए विधायक बघेल ने तत्काल मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने विधायक बघेल का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। विधायक ने भी विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों और जनआस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here