Home मुख्य ख़बरें एक्टर विजय को बम से उड़ाने की धमकी, चेन्नई स्थित घर की...

एक्टर विजय को बम से उड़ाने की धमकी, चेन्नई स्थित घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

151
0

करूर रैली भगदड़ हादसे के बाद एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विजय के चेन्नई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद पुलिस ने खोजी कुत्तों के साथ एक बम निरोधक दस्ता तैनात किया है। वहीं मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि यह धमकी उस समय दी गई है, जब 27 सितंबर को करूर में विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। वहीं60 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर एक्टर विजय ने मृतकों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपए और घायलों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वह इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। वहीं, पार्टी महासचिव एन आनंद और करूर व नमक्कल पार्टी के प्रभारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि करूर में विजय की चुनावी रैली के दौरान बिजली गुल हो गई थी और इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। इस बारे में बताते हुए, करूर विद्युत बोर्ड की मुख्य अभियंता राजलक्ष्मी ने कहा कि यह सच है कि विजय के आने से पहले कुछ घंटों के लिए कार्यक्रम स्थल पर बिजली गुल रही। हां, जब भीड़ एक पेड़ पर चढ़कर ट्रांसफार्मर पर चढ़ गई, तो हमने बिजली काट दी। उन्होंने कहा कि हमें डर था कि कहीं कोई पेड़ की टहनी टूटकर बिजली के तार पर न गिर जाए, इसलिए हमने तुरंत पुलिस की मदद से उन्हें बचाया। अगर ऐसा होता, तो समस्या और बढ़ जाती। इस बीच, बिजली काट दी गई। उन्हें पेड़ से नीचे उतारा गया और फिर बिजली बहाल की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here