Home कोरबा देवपहरी में आचार्यों ने दिया स्वच्छता का संदेश, एकल अभियान के मासिक...

देवपहरी में आचार्यों ने दिया स्वच्छता का संदेश, एकल अभियान के मासिक अभ्यास वर्ग में चला सफाई अभियान

12
0

कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास 

कोरबा न्यूज 36गढ़ :–वनांचल के दुरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत देवपहरी में संचालित एकल अभियान देवपहरी के 30 घंटे के आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। सभागार भवन में चल रहे इस अभ्यास वर्ग में शामिल आचार्यों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

आचार्यों ने झाड़ू लगाकर, कचरा हटाकर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर यह प्रेरणादायक पहल की कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अनुशासन और आदर्श का हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर चल रहे जनजागरूकता अभियानों के बीच यह पहल विशेष रूप से प्रभावशाली मानी जा रही है।

इस अवसर पर अंचल गतिविधि प्रमुख रूपलाल सोरठे अपने गरिमामय उपस्थिति के साथ मौजूद रहे और आचार्यों के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में बेलतरा संच प्रशिक्षक कौस्तुक टेकाम, संच व्यास पतंग सिंह कंवर, संच प्रशिक्षक चंद्रा कुमार राठिया सहित अनेक आचार्य उपस्थित रहे।

स्थानीय स्तर पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान को देखकर क्षेत्रवासियों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आयोजकों का कहना है कि एकल अभियान केवल शिक्षा और संस्कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ समाज के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ग्रामीण समुदायों में इस प्रकार की पहलें प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं और स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here