जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
जिला जांजगीर-चांपा
जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत मां अन्नधरीदाई की पावन धरा ग्राम पहरिया में विकास कार्यों की एक और कड़ी जुड़ गई। क्षेत्र के विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग छह लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन से पूर्व विधायक सिंह ने मां अन्नधरीदाई के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि –
“आप सबने मुझे विधायक इसलिए चुना है कि मैं आपके सुख-दुख में भागीदार बन सकूं और मूलभूत समस्याओं का समाधान कर सकूं। धीरे-धीरे हर समस्या का निराकरण किया जाएगा।”
उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर बिजली बिलों को लेकर भी कटाक्ष किया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की योजना लागू की थी, जिसे भाजपा सरकार ने घटाकर केवल 100 यूनिट कर दिया। परिणामस्वरूप जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है और बिजली बिल डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं।
महिलाओं की मांगों पर सहमति
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंच की मांग रखी, जिस पर विधायक ने तत्काल सहमति प्रदान की। तत्पश्चात वे मां मनका दाई मदनपुरगढ़ के दर्शन करने पहुंचे, जहां महिलाओं ने एक भवन निर्माण की मांग रखी। विधायक ने इस मांग को भी स्वीकार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में शामिल रहे गणमान्य
इस अवसर पर सरपंच रजनी विक़ातमाथुर, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा कन्हैया राठौर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदन यादव, पूर्व सरपंच दिनेश मिरी, मार्कण्डेय साहू, कृष्णा केवट, सुरेन्द्र साहू, बनवासी बिंझवार, सहेत्तर केवट, ईश्वरी साहू, पिताम्बर कुरे, महेत्तर, गोपी लहरें, जानकी बाई, रूखमणी, सरोजनी, गौरी, शिवकुमारी, प्रेम बाई, वृहस्पत सिंह, दाऊराम साहू, पंचराम, निर्मल बिंझवार, मनमोहन सिंह, खोलबहरा हेमलाल, अशोक साहू, उकेश, रामकुमार महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जनभावनाओं के अनुरूप कार्य
ग्राम पहरिया और मदनपुरगढ़ में हुए इन दोनों कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया कि विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह जनता की अपेक्षाओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके अनुरूप कार्य कर रहे हैं। सड़क और भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित कर वे ग्रामीण विकास की नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।









