लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल मय सिम किया गया जप्त।
दोनो प्रकरणों मे थी आरोपी की संलिप्तता, आरोपी आदतन बदमाश किस्म का है।
महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
थाना कोतवाली अंतर्गत दर्ज दो मामलों का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि पहले मामले मे प्रार्थिया द्वारा थाना कोतवाली आकर अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा प्रार्थिया के सोशल मीडिया ऐप को हैक कर प्रार्थिया का फोटो लेकर एडिट कर आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया गया है, एवं उक्त फोटो को वायरल करने की भी धमकी दिया गया है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 515/25 धारा 67(ए) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, दूसरे मामले मे प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा प्रार्थिया के सोशल मीडिया ऐप को हैक कर प्रार्थिया का फोटो लेकर एडिट कर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने की धमकी दिया जा रहा है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 408/25 धारा 67(ए) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया,प्रकरण सदर के विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों मामलो के प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन दर्ज किया जाकर सायबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर दोनों प्रकरण के आरोपी का पता तलाश किया जाकर आरोपी विजय मेवाडे पिता प्रभु लाल मेवाडे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अरनिया सुल्तानपुर थाना अहमदपुर जिला सिहोर मध्यप्रदेश को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुवे घटना मे प्रयुक्त मोबाईल मय सीम को पेश करने पर जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपी के खिलाफ सदर धारा का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, निरीक्षक राजेश खलखो, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर आरक्षक अतुल सिंह, अशोक यादव शिव राजवाड़े मंटू गुप्ता सक्रिय रहे।









