Home चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास”, प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास”, प्रदेशभर में होगी टैक्स फ्री

19
0

रायपुर संवाददाता – रघुराज 

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सिनेमा साहस, शौर्य और बलिदान की अमूल्य गाथा है।

गुरु बालकदास ने न केवल अंग्रेजों और पिंडारियों के अत्याचारों का विरोध किया, बल्कि किसानों, समाज और शिक्षा के लिए संघर्ष करते हुए लोगों को संगठित करने का कार्य किया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फिल्म को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक लोग इस प्रेरणादायी गाथा से जुड़ सकें और अपने इतिहास व विरासत को समझ सकें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शूरवीरों और संतों की धरती रहा है और इस फिल्म में राज्य की संस्कृति, संघर्ष और सहज जीवन का सुंदर चित्रण है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की सराहना करते हुए कहा कि प्रस्तावित फिल्म सिटी स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच और अवसर प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here