Home चर्चा में भरतपुर वनांचल में आकाशीय बिजली का कहर, 11 पशुओं की मौत –...

भरतपुर वनांचल में आकाशीय बिजली का कहर, 11 पशुओं की मौत – किसानों ने मांगा मुआवजा

246
0

मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – जवाहर यादव 

भरतपुर। वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओहनिया में बीती रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11 पशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 निवासी श्री पूरन सिंह पिता भवन सिंह के 9 मवेशी और दल प्रताप सिंह पिता अतिबल सिंह के 2 मवेशी इस घटना में मृत हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना से दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। आज राजस्व विभाग के कोटवार राजेश बैगा ने मौके पर पहुंचकर मौखिक जांच की।

पीड़ित किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि केवल औपचारिक जांच न होकर प्रशासन जल्द से जल्द वास्तविक कार्यवाही करे और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि यह खबर असर दिखाती है या केवल खानापूर्ति बनकर रह जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here