Home चर्चा में गायत्री शक्ति पीठ में पूर्णाहुति हवन_कन्या पूजन, संस्कार के साथ अग्रज सम्मान...

गायत्री शक्ति पीठ में पूर्णाहुति हवन_कन्या पूजन, संस्कार के साथ अग्रज सम्मान समारोहआयोजित…

105
0
चित्रंजय पटेल
समाज के संस्कारित विकास हेतु साधकों का आशीर्वाद जरूरी… प्रशांत शिवहरे  न्यायाधीश 
 सनातन संस्कृति संरक्षण में गायत्री परिवार महती योगदान… अधिवक्ता चितरंजय 
 जन_जन में देवत्व का भाव जगाना, गायत्री परिवार का लक्ष्य…आचार्य भगत साहू 
गायत्री शक्ति पीठ, शक्ति में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सायुज्य में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नवमी तिथि में पूर्णाहुति हवन_कन्या पूजन तथा अग्रज सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें गायत्री परिवार के अलावा नगर के गणमान्य जन शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन पलों में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक आचार्य भगत साहू ने यज्ञ हवन तथा पूजन संस्कार संपन्न कराते हुए बताया कि गायत्री परिवार का लक्ष्य जन_जन में देवत्व का भाव जगाना है, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण में गायत्री परिवार महती भूमिका निभा रही है।
आज इन पलों में यज्ञ हवन पूजन संस्कार के पश्चात वृद्ध जन दिवस के उपलक्ष्य में अग्रज सम्मान समारोह में परिवार के ३० वरिष्ठ जनों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
आज वृद्धजन समारोह में उपस्थित प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे ने अग्रजों के सम्मान के साथ ही १,२५,००० गायत्री मंत्र जाप करने वाले ७२ साधकों को शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त आशीर्वाद पत्र भेंट कर सम्मान करते हुए कहा कि आप सभी साधकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता तो रहे निश्चित रूप से समाज संस्कार के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
तत्पश्चात नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ ही कन्या भोज का आयोजन हुआ जिसमें कुंवारी कन्याओं के पूजन और भोज के साथ ही गायत्री परिवार के साथ गणमान्य लोगों ने भी भोग प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री परिवार के आज वृद्धजन समारोह में उपस्थित प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे ने अग्रजों के सम्मान के साथ ही १,२५,००० गायत्री मंत्र जाप करने वाले ७२ साधकों को शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त आशीर्वाद पत्र भेंट कर सम्मान करते हुए कहा कि आप सभी साधकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता तो रहे निश्चित रूप से समाज संस्कार के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर होगा। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक राजकुमार पटेल ने बताया कि तुलसी साहू ने गुरु दीक्षा ली तो वहीं हर्षित अज़गले, जिज्ञांश गवेल का विद्यारंभ संस्कार संपादित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here