क्रिकेट फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. अहमदाबाद के मैदान पर भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट शुरू हो गया है. मेहमान टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं. लाल मिट्टी की पिच खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया 3 स्पिनर रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ मैदान में उतरी है. तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल किए गए हैं. नीतीश रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर जगह मिली है.
ये पहला मौका है जब शुभमन गिल घरेलू सरजमीं पर बतौर कप्तान मैदान पर उतरे हैं. उन्होंने पिछले दिनों इंग्लैंड में बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज खेली थी, जो 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई थी. उस सीरीज में गिल ने 754 रन किए थे. यह ऐतिहासिक प्रदर्शन था, अब देखना होगा कि गिल घरेलू सरजमीं पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.
भारत (प्लेइंग इलेवन) : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज.
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन) : टेगेनरीन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स.









