Home चर्चा में साहू समाज परिक्षेत्र नगरदा का सामाजिक निर्वाचन सम्पन्न: गोविंदा साहू बने...

साहू समाज परिक्षेत्र नगरदा का सामाजिक निर्वाचन सम्पन्न: गोविंदा साहू बने अध्यक्ष, कई पदों पर नए चेहरे निर्वाचित

121
0

दीपक ठाकुर/नगरदा। परिक्षेत्र नगरदा के साहू समाज का सामाजिक निर्वाचन 30 सितंबर 2025 को तुर्रीधाम की पावन धरा पर सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन में नगरदा परिक्षेत्र अंतर्गत 15 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

🔹 अध्यक्ष पद – गोविंदा साहू (किरारी) ने नरेंद्र साहू (किरारी) को 37 वोट से हराया।
🔹 पुरुष उपाध्यक्ष – नेत्र साहू (सकरेली) ने गेदंलाल साहू (रेड़ा) को 33 वोट से पराजित किया।
🔹 महिला उपाध्यक्ष – श्रीमती संतोषी साहू (सकरेली) ने श्रीमती पदमिनी साहू (कुरदा) को 7 वोट से हराया।
🔹 संगठन सचिव – संतराम साहू (सरवानी) ने संतोष साहू (नगरदा) को 11 वोट से पराजित किया।
🔹 महिला संयुक्त सचिव – सुश्री मोहनमति साहू (जर्वे) निर्विरोध चुनी गईं।

निर्वाचन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री खोखसाय साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नर्मदा साहू एवं तहसील अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here