Home चर्चा में आरएसएस ने मनाया शताब्दी वर्ष

आरएसएस ने मनाया शताब्दी वर्ष

15
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

चार स्थानों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

जगदलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जगदलपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर के चार प्रमुख क्षेत्रों में पथ संचलन एवं विजया दशमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजया दशमी के दिन की गई थी।आरएसएस अपने सौ वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौ रूपये का सिक्का जारी किया गया है। पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व धर्म आदिवासी समाज के अध्यक्ष एवं बस्तर प्रकृति बचाओ समिति के संयोजक दशरथ कश्यप ने की।

संघ के मध्य भारत सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर मुख्य वक्ता थे।सभाजीत वर्मा कार्यक्रम के संचालक रहे। कृषि उपज मंडी के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री रामनाथ थे। उपनगर हाट कचोरा में पथ संचालन के आयोजन में मुख्य अतिथि रहे डॉ . सुमंत शर्मा और मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक अभय राम। उप नगर सिटी ग्राउंड जगदलपुर के कार्यक्रम में कार्यवाह तरुण राठी व मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते थे। जगदलपुर के चारों उपनगरों के शारीरिक कार्य प्रमुख सुदर्शन दास के नेतृत्व में तेज वर्षा व भारी ट्रैफिक के बावजूद गरिमामयी रूप से पथ संचलन पूर्ण किया गया। संघ शताब्दी वर्ष के इस आयोजन में शहर के प्रबुद्ध जन व नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here