Home चर्चा में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ली ग्रामिण की जान

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ली ग्रामिण की जान

14
0
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक
सुकमा जिले के अंतिम छोर कोंटा ब्लॉक के सलातोंग गांव में कल देर रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी।
मृतक की पहचान रव्वा सोना (उम्र 50 वर्ष), पिता देवा निवासी सलातोंग के रूप में हुई है।
हरेली पर्व के अवसर पर घर में खाना खा रहे रव्वा सोना को नक्सली बुलाकर ले गए। कुछ दूर ले जाकर बेरहमी से पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी।
घटना के दौरान मृतक का पुत्र हुंगा भी पीछे गया, लेकिन डर से भागकर घर पहुंचा और गांववालों को सूचना दी।
नक्सलियों ने मौके पर पर्चा फेंककर मृतक पर मुखबिरी का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here