Home चर्चा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर ग्राम चर्रा में चलाया गया...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर ग्राम चर्रा में चलाया गया स्वच्छता अभियान

42
0

ग्राम पंचायत बागों के आश्रित ग्राम चर्रा में महात्मा गांधी जी/ लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ श्री तिहार सिंह गोंड, प्रवीण तिर्की, वार्ड पंच श्रीमती अनीता धनवार, श्री बाबू सिंह कंवर तथा एकल अभियान कार्यकर्ता एवम् समस्त ग्राम वासियों के साथ मिलकर बापू जी की स्मृति चिन्ह का विधिवत पूजा अर्चना कर , स्वच्छता रैली कराते हुए सामुहिक रूप से ग्राम के चौंक, चौराहा, हैण्ड पम्प, चबूतरा, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया l तत्पश्चात एकल अभियान में पंजीकृत सभी बच्चों को उपस्थित वरिष्ठ जनो के हाथो कॉपी, पेन वितरण किया गया l उद्बोधन में ग्राम के वरिष्ठ तिहार सिंह गोंड द्वारा सभी को गांधी जी जीवनी का बोध कराते हुए उनको नमन किए और बच्चो को उनके गांधी बापू के विचारों का अनुसरण कर अपने जीवन में उतारने का संदेश दिए , कार्यक्रम का समापन एवम् आभार व्यक्त के लिए मनराखन अगरिया जी द्वारा किया गया जिसमें सभी की गरिमामई उपस्थिति पर आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वच्छता के प्रति शपत ग्रहण कराए l

कार्यक्रम का संचालन एकल अभियान के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिसाहू सिंह कंवर जी द्वारा किया गया l, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री तिहार सिंह गोंड, बाबू सिंह कंवर (शिक्षा समिति अध्यक्ष,)प्रवीण तिर्की (जल संरक्षण समिति कोषाध्यक्ष), श्रीमती सुशीला तिर्की (वरिष्ठ मितानीन कार्यकर्ता), मनराखन अगरिया ( BSG ब्लॉक संयुक्त सचिव ) बिसाहू सिंह कंवर ( जिला मूल्यांकन प्रमुख एकल अभियान ), सुश्री शशिकला अगरिया (एकल आचार्या) , अनीता धनवार (वार्ड पंच 08,) तथा अथनस बड़ा, पूनम कंवर, बिनीता बाई अगरिया, इंद्र पाल अगरिया , प्रदीप तिर्की, थान सिंह कंवर, एवम् एकल अभियान/ स्काउट गाइड के विद्यार्थी सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here