कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज़ 36गढ़ :– कोरबा जिले के अजगरबहार तहसील के अंतर्गत वनांचल दुरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में आठवां वर्ष का दशहरा उत्सव पूरे हर्षोल्लास पूर्वक एवम् धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक से समय लिया गया समय की आभाव में उनका उपस्थिति नही रही,उनके जगह जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के लोक प्रिय नेत्री रेणुका राठिया ने पूरी कर दी,वह भी दोपहर को समय दे पाई इस उत्सव का शुभारंभ शस्त्र पूजन तत्पश्चात कीर्तन प्रतियोगिता महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में पहला स्थान पवारा बाई लेमरू,दूसरा लक्ष्मीन गढ़उपरोड़ा,तीसरा सुरेखा डीडापाठ,चौथा फुलेश्वरी चुईया और पांचवां डीडा सराई के महिला समिति प्राप्त की,उसके पश्चात भंडारा में भोजन ग्रहण कर कर्मा नृत्य द्वारा स्वागत करते हुए श्री राम जी के सेना के आकर्षक झांकी को मैदान में लाकर रावण दहन किया गया उसके पश्चात रात्रिकालीन मुख्य अतिथि श्रीमती कौशिल्या विश्वनाथ कंवर एवम् अन्य विशिष्ठ अतिथि तथा वरिष्ठ लोगों और डीडासराई के महिला समिति और उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक आरती किया गया उसके पश्चात मंचस्थ लोगों का स्वागत परिचय उद्बोधन प्राप्त हुआ

उसके पश्चात बच्चों का रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के एकल डांस में पहला स्थान माही राठिया,दूसरा रतनी कुमारी कनसरा, तीसरे स्थान मोनिका राठिया डीडासराई,चौथे स्थान पर ऊषा कुमारी जाताडांड एवम पांचवे स्थान पर कल्याण पैकरा बंजारी डांड प्राप्त किए और ग्रुप डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कु गनेश्वरी राठिया की टीम ने जस गीत से कब्जा जमाई दूसरे स्थान पर भक्ति गीत पर ईश्वरी देवांगन की टीम ने हासिल की,तीसरे स्थान पर जाताडांड से ऊषा राठिया की टीम और चौथे स्थान पर कु ज्योति की टीम एवम् पांचवे स्थान पर पोंडी ब्लॉक के साखो पंचायत के राजकुमार की टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा ,इस कार्यक्रम में बारिश ने जोरदार कहर बरपाया लेकिन कार्यक्रम का जादू इस तरह छाया की लोग खड़े खड़े होकर कार्यक्रम देखकर बारिश को ही हरा दिया मजे की बात यह है कि दर्शक कई घंटो तक खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद लिए,इस कार्यक्रम में भक्ति गीत,देशभक्ति,प्रेरणादायक गीतों एवम अंत में छग भोजपुरी गीतों पर डांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया देश भक्ति, जस गीत भक्ति और प्रेरणादायी गीतों को प्राथमिकता दिया गया, इस वर्ष इस कार्यक्रम में डीडासराई के युवा समिति द्वारा बहुत अच्छा जिम्मेदारी उठाया गया जिसमे साउंड सिस्टम, लाइट डेकोरेशन,आधा टेंट को 11 सदस्यों ने जिम्मा उठाया,जिसको दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष ने सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद साधुवाद आभार व्यक्त किया यह कार्यक्रम में लेमरू थाना के स्टॉप का सहयोग मिला, डांस प्रतियोगिता के जजमेंट में ज्योति रौतिया,राजाराम राठिया,कृपाल कंवर,परमेश्वर पैकरा का भूमिका रहा।इस कार्यक्रम का मंच संचालन ज्ञानिक और कृष्णा कंवर द्वारा किया गया,इस अवसर पर प्रेमदास महंत, अशोक मिश्रा, हरिशंकर यादव,बंधन सिंह,धन सिंह कंवर एवम् वरिष्ठ नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम का आनंद लिए।









