Home चर्चा में अंबिकापुर: कृष्ण विहार कॉलोनी में गरबा नृत्य व रावण दहन का भव्य...

अंबिकापुर: कृष्ण विहार कॉलोनी में गरबा नृत्य व रावण दहन का भव्य आयोजन

6
0

अजय गौतम/अंबिकापुर। गांधीनगर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में उड़ान महिला समिति के तत्वावधान में गरबा नृत्य एवं रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर निगम अंबिकापुर की पहली महिला महापौर श्रीमती मंजूषा भगत का समिति की ओर से सम्मान किया गया। महापौर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम आदर्श कार्यव्यवहार और विकास की गाथा का नया इतिहास रचने को संकल्पित है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए और समिति की इस सांस्कृतिक पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में श्री गोपाल पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति दी और मंच संचालन भी किया। उनकी मनमोहक गायकी से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम में समिति की सदस्य सुनीता सोनी, कावेरी पाल, सवि चंद्रा, अंजुला मिश्रा,गीता, सुनीता कुशवाहा, कोमल, प्रिया सिंह,पिंकी यादव, शिखा कश्यप सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसे देखकर दर्शक अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here