Home चर्चा में पंचायत व्यवस्था में हस्तक्षेप और उप सरपंच पर हमला – लोकतंत्र पर...

पंचायत व्यवस्था में हस्तक्षेप और उप सरपंच पर हमला – लोकतंत्र पर संकट का साया

10
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 जिला जांजगीर चांपा
ग्राम पंचायत महका, थाना शिवरीनारायण के उप सरपंच महेंद्र गोयल (उम्र 37 वर्ष, पिता रूपलाल गोयल) ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार दिनांक 29 सितंबर 2025 की शाम लगभग 4-5 बजे पंचायत बैठक में उप सरपंच और पंचों के साथ सरपंच परिवार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।
सरपंच के स्थान पर परिवार के लोग करते हैं हस्तक्षेप
ग्राम पंचायत महका की सरपंच शांति खुंटे बैठकों में स्वयं उपस्थित नहीं रहतीं। इसके स्थान पर उनका पति नंदकिशोर खुंटे, देवर मनेन्द्र खुंटे और ससुर अवधराम खुंटे बैठकों में शामिल होकर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं। यह न केवल पंचायत अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ भी है।
गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की कोशिश
उप सरपंच महेंद्र गोयल का आरोप है कि गौठान से जुड़ी चर्चा के दौरान सरपंच का देवर मनेन्द्र खुंटे, पति नंदकिशोर और ससुर अवधराम ने आवेश में आकर गंदी-गंदी गालियां दीं। इतना ही नहीं, उप सरपंच को धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही पंचों को भी घर में घुसकर जान से मारने की चेतावनी दी गई।
पूर्व में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है जब मनेन्द्र खुंटे ने सीसी रोड निर्माण के दौरान पंच प्रमिला पति गिरधर कुर्रे पर फावड़ा लेकर हमला करने की कोशिश की थी।
उप सरपंच को जान का खतरा – प्रशासन से कार्रवाई की मांग
उप सरपंच ने आशंका जताई है कि यदि शासन-प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि हाल ही में ग्राम पंचायत करही में उप सरपंच की हत्या हो चुकी है, जिसमें सरपंच सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
इसी तरह की वारदात ग्राम पंचायत महका में भी दोहराई जा सकती है। इसलिए उन्होंने थाना प्रभारी शिवरीनारायण से सरपंच के देवर मनेन्द्र खुंटे, पति नंदकिशोर और ससुर अवधराम के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार
यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि पंचायत व्यवस्था में लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश है। जब उप सरपंच और पंचों को खुलेआम धमकियां दी जाएं और पंचायत कार्यों में परिवारजन दबाव डालें, तो यह लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here