Home चर्चा में राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता महासमुंद हेतु तागा के 10 खिलाड़ी चयनित...

राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता महासमुंद हेतु तागा के 10 खिलाड़ी चयनित — ग्राम एवं विद्यालय में हर्ष की लहर

67
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र जयसवाल 

जिला जांजगीर-चांपा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तागा के लिए यह गौरवपूर्ण। है कि विद्यालय के कुल 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ी छात्र-छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय शालेय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित हुए हैं। यह प्रतियोगिता 06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025 तक महासमुंद में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर के उत्कृष्ट खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री चंद्रशेखर महतो के कुशल निर्देशन एवं प्रशिक्षण में छात्रों ने लगातार परिश्रम करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। चयनित खिलाड़ियों में —

बालक वर्ग (17 वर्ष आयु वर्ग) में – सत्यजीत, निखिल कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार एवं नोहर कुमार।

  

बालिका वर्ग (17 वर्ष आयु वर्ग) में – कु. साधना केवट, कु. बबीता महंत, कु. कृतिका, कु. शिफाली चौहान एवं कु. मुस्कान भैना।

इन सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर तक अपनी जगह बनाई है। अब महासमुंद में ये खिलाड़ी अपने विद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय परिवार में खिलाड़ियों के चयन की सूचना मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एन. खरे, प्रधान पाठक श्री एल.पी. पाण्डेय, वरिष्ठ व्याख्याता श्री व्ही.पी. कश्यप, श्री बी.के. मरकाम, श्रीमती आर. पाण्डेय, श्रीमती डी. साहू, श्रीमती ए. सिंह, श्रीमती डी. मानिकपुरी, श्री विवेक पाटले, श्रीमती प्रीति पाण्डेय, श्री फणींद्र कौशिक, श्री उमेश चौहान, श्री मुकेश केवट, श्री नंदलाल साहू, श्री आर.एस. कौशिक एवं श्रीमती शारदा थवाईत सहित समस्त शिक्षकगणों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ग्राम पंचायत तागा के सरपंच श्री रामनारायण भैना एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री बजरंग चौबे ने भी खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि —

“यह चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे ग्राम तागा के लिए गौरव का विषय है। हमें उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।”

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

निश्चय ही तागा विद्यालय के ये युवा खिलाड़ी खेल जगत में नई ऊँचाइयाँ छुएंगे और जांजगीर-चांपा जिले का नाम राज्य स्तर पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here