जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र जयसवाल
जिला जांजगीर-चांपा,
अकलतरा ब्लॉक में आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे सहकारी विपणन एवं सार्वजनिक वितरण संस्था मर्यादित अकलतरा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता संघ का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ।
बैठक में श्रीमती कैलाश बाई सोनसरी को सर्वसम्मति से विक्रेता संघ की अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्रीमती प्रभा सिंह अमलीपाली को उपाध्यक्ष तथा श्री पुरान यादव को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
यह चुनाव पूर्णतः सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी विक्रेता प्रतिनिधियों और सदस्यों ने एकमत होकर अपने-अपने पदाधिकारियों का चयन किया। नवनियुक्त संगठन में अकलतरा ब्लॉक के समस्त विक्रेता प्रतिनिधियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

कैलाश बाई राठौर अध्यक्ष विक्रेता संघ अकलतरा
प्रदेश और जिला संगठन द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों — अध्यक्ष कैलाश बाई सोनसरी, उपाध्यक्ष प्रभा सिंह और कोषाध्यक्ष पुरान यादव सहित सभी विक्रेता साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर कोमल नरियरा, बसंत कुमार नरियरा, परमेश्वर निराला (झलमला), महाबीर धीवर (बरगवा), शिवप्रसाद यादव (बूचीहरदी), विक्की खांडे (भैंसतरा), राजकुमार कश्यप (कटनई), जगजीवन डहरिया (बम्हनीन), अरुण कुमार, शिव भारद्धाज (अकलतरा आजाद चौक), सुशीला बाई (अर्जुनी), सरिता नायक (अर्जुनी), दिलीप कुमार श्रीवास (पकरिया), देवनारायण सेन (अकलतरा), विकास आनंद शर्मा, राजकुमार (राजू), शुखबाई (अकलतरा), नीरज कश्यप, डाकेश्वर कश्यप सहित अनेक विक्रेता प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, विक्रेताओं के हितों की रक्षा करना एवं उचित मूल्य की दुकानों के संचालन में पारदर्शिता लाना बताया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम से आशा जताई कि नया विक्रेता संघ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से लागू करेगा और विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।









