जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र जयसवाल
चांपा। अध्यात्म और आत्मिक शांति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए समर्थगुरु धारा समर्थगुरु साधना केंद्र, चांपा (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आगामी 5 अक्टूबर 2025, रविवार को मितल गार्डन, रेलवे स्टेशन कोरबा रोड, चांपा में नि:शुल्क एक दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का संचालन आचार्य श्री डॉ. के. आर. सिंह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि शिविर में ध्यान, योग, सत्संग और आत्मविकास पर विशेष सत्र आयोजित होंगे, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक शांति, आत्मिक जागृति और जीवन में संतुलन प्राप्त करने के उपाय बताए जाएंगे।
डॉ. के. आर. सिंह ने जानकारी दी कि समर्थगुरु धारा के सिद्धांतों पर आधारित इस शिविर का जानकारी देंगे
आचार्य श्री डॉ. के. आर. सिंह ने जानकारी दी कि समर्थगुरु धारा के सिद्धांतों पर आधारित इस शिविर में मानव जीवन के तनाव, चिंता, क्रोध और नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। ध्यान साधना के माध्यम से व्यक्ति अपनी आंतरिक ऊर्जा को पहचानकर आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकता है।
उन्होंने आगे बताया कि यह शिविर पूर्णतः नि:शुल्क है और इसमें चांपा सहित आसपास क्षेत्रों के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
स्थान: समर्थगुरु साधना केंद्र, मितल गार्डन, रेलवे स्टेशन कोरबा रोड, चांपा (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 5 अक्टूबर 2025, रविवार
समय: प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक
संचालक: आचार्य श्री डॉ. के. आर. सिंह
संपर्क: 7697600262
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से इस अवसर पर उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।







