Home चर्चा में अमित शाह को भा गए बस्तर के व्यंजन

अमित शाह को भा गए बस्तर के व्यंजन

16
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने किया मांझी, चालकी, मेंबर एवं मेंबरीन के साथ भोज 
जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बस्तरिहा व्यंजन खूब पसंद आए।. उन्होंने इन व्यंजनों के स्वाद की दिल खोलकर तारीफ की है। एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे अमित शाह ने जगदलपुर के लालबाग में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर बस्तर दशहरा से संबंधित मांझी-चालकी, मेंबर एवं मेंबरीन के साथ अभिनंदन भोज किया।

इस भोज में क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों कों समाहित किया गया था, जिनकी प्रशंसा श्री शाह ने की, इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष शबलराम मांझी, पदम चालकी, मंगलू मांझी एवं डमरू सालकी ने भोजन किया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ मंत्री एवं बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम तथा कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी मांझी-चालकी के साथ भोजन ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here