Home चर्चा में छत्तीसगढ़ युवा काव्य प्रतियोगिता” में सरगुजा संभाग की बिटिया आलिशा शेख ने...

छत्तीसगढ़ युवा काव्य प्रतियोगिता” में सरगुजा संभाग की बिटिया आलिशा शेख ने जीता तृतीय पुरस्कार

7
0
संवाददाता – अजय गौतम
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ युवा काव्य प्रतियोगिता” में सरगुजा संभाग की युवा कवियित्री आलिशा शेख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के युवाओं ने भाग लिया, जिनमें आलिशा ने अपने सशक्त शब्दों और भावनाओं से निर्णायकों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री टंक राम वर्मा, श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, गुरु खुशवंत साहेब, श्री मोतीलाल साहू तथा श्री विश्वविजय तोमर सहित गणमान्य अतिथियों ने आलिशा को ढेरों बधाई दी।
ज्ञात हो कि आलिशा ने इससे पहले सरगुजा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया था। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में उपस्थित एक अतिथि ने बताया कि सरगुजा की इस प्रतिभाशाली बिटिया ने अपनी रचनाओं में युवाओं की भावनाओं को सशक्त रूप में अभिव्यक्त किया।
इस शानदार आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग तथा खेल और युवक कल्याण विभाग को साधुवाद दिया गया।
युवा कवियित्री आलिशा शेख को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here