Home चर्चा में किशनपुर में भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण का भूमिपूजन, सांसद रूपकुमारी चौधरी...

किशनपुर में भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण का भूमिपूजन, सांसद रूपकुमारी चौधरी रहीं मुख्य अतिथि — धार्मिक उल्लास में डूबा ग्रामवासियों का उत्सव

12
0
बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा मंडल अंतर्गत ग्राम किशनपुर में आज भगवान श्री जगन्नाथ जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने उपस्थित होकर पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की और मंदिर निर्माण के इस शुभ कार्य के लिए ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद, मण्डल अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा, श्री मन्नू ठाकुर, श्री सुरेंद्र साहू, श्री आलोक त्रिपाठी, श्री नंदकुमार चौधरी, श्री दीपेश मिश्रा, श्री रामनरेश बघेल, श्री प्रियांशु दीक्षित सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पीयूष मिश्रा भी कार्यक्रम में सहभागी रहे। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ग्राम किशनपुर की एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को इस पवित्र कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here