Home चर्चा में तमिलनाडु में भगवान श्री राम का पुतला जलाने वाले दोषियों के खिलाफ...

तमिलनाडु में भगवान श्री राम का पुतला जलाने वाले दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग हेतु विश्व हिंदू परिषद ने सर्व समाज प्रमुखों के साथ मिलकर सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

188
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम समाज हिंदू समाज के आराध्य हैं भारतीय चेतना के प्रतीक हैं यह देश भगवान श्री राम का है भारत के संविधान में भी भगवान राम कृष्ण की प्रतिलिपि अंकित है बावजूद इसके राम के इस देश में भगवान श्री राम का पुतला जलाया जाना देश के करोड़ो जनता के आस्था के ऊपर सीधा प्रहार है या प्रहार आम जनमानस के अंतर मन की गहराइयों में हुआ है समाज में वैमनस्यता फैलाने एवं भारतीय समाज को खंडित कर पूरे देश में दंगा कराने का षड्यंत्र लगातार विपक्ष के नेता और विधर्मी मानसिकता के लोग कर रहे हैं या घटना इस प्रयोजन का एक प्रारूप हो सकता है जिस तरह नेपाल को जलाने के बाद भारत को जलाने की मनोकामना पालने वाले देशद्रोही मानसिकता के लोग लगातार इस तरह के प्रयास कर रहे हैं यह घटना भी उन्हीं में से एक है भगवान श्री राम का पुतला जलाएं जाने वाले लोगों को एवं संगठन पर कठोर कार्रवाई हो तथा जिन्होंने इस तरह का घृणित कार्य किया है उनको फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कार्रवाई कर फांसी की सजा हो इस मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद धमतरी के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा  समाज प्रमुखों ने अपना आक्रोश जताते हुए कहा है कि यह घटना क्षमा योग्य नहीं है और यदि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जाता तो जल्दी पूरे भारत में उग्र आक्रोशित भीड़ देखने को मिलेगी। जिन्हें सम्हाल पाना किसी भी शासन प्रशासन के लिए संभव नहीं है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन ने कहा है कि भारत में हिंदू समाज बहुसंख्यक है इसलिए संविधान का पालन हो रहा है। भारत के संविधान के मूल प्रति में भी भगवान श्री राम की छायाचित्र उद्देलित  है भारत का संविधान ही भगवान राम से शुरू होता है भगवान श्री राम करोड़ों भारतीयों के आत्मा में बसते हैं भारतीय चेतना का प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के छायाचित्र को जलाया जाना और सार्वजनिक रूप से वीडियो बनाकर वायरल करना बहुत ही घृणित मानसिकता का प्रतीक है। ऐसी घटनाओं की पुर्नावृत्ति को रोकने के लिए भारत के संविधान में संशोधन कर ईश निंदा का कानून बनाया जाए और इस तरह के घटना घटित करने वालों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाए साथ ही उनको फांसी देने के साथ-साथ उनके परिवार को मिलने वाली सरकारी सुविधा , मताधिकार सब छीन लिया जाए।
हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम का पुतला जलाने वाले दोषियों के खिलाफ कारवाही की मांग हेतु विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री रामचंद देवांगन के साथ जिला सह मंत्री दीपक सोनी, जिला संयोजिका भूमिका कोर्राम,  विभाग मंत्री छत्तीसगढ़ बजरंग दल रंजीत साहू, खंड संयोजक आशीष कुंभकार, सिख समाज प्रमुख हरजिंदर सिंह छाबड़ा, पटवा समाज की राष्ट्रीय पदाधिकारी ईश्वरी पटवा,
पद्मनी चंद्राकर , जनपद सदस्य ईश्वरी नेताम, हेमलाल पटवा, डौली सोनी
रेणुका नाडेमवर ,बिमला पटेल ,छविंद्र सोनी ,नील पटेल ,चंद्रकला पटेल
हेमलता यादव , वैभव साहू एवं एनेश देवांगन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here