Home मुख्य ख़बरें SMS अस्पताल में भीषण हादसा: आग से दम घुटने से 7 मरीजों...

SMS अस्पताल में भीषण हादसा: आग से दम घुटने से 7 मरीजों की मौत, ICU में फैला ज़हरीला धुआं

92
0

जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ है। अस्पताल में आग लगने से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा ट्रॉमा सेंटर के दूसरी मंजिल स्थित न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में हुआ। स्टोर में रात 11 बजकर 20 मिनट पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिससे स्टोर में रखे पेपर, आईसीयू के सामान, ब्लड सैंपलर ट्यूब में आग लग गई। इसके बाद ज़हरीला धुआं ICU में भरने लगा।

यहां पर ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल के ICU को मिलाकर कुल 24 मरीज भर्ती थे। इन सभी को गंभीर स्थिति में भर्ती करवाया गया था। जैसे ही आग लगी, मरीजों को वहां से शिफ्ट किया जाने लगा। 11 मरीजों की हालत बहुत बिगड़ गई, इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार की हालत बेहद नाजुक है। अस्पताल में लगी आग इतनी भीषण थी की पूरा वार्ड जलकर खाक हो गया।

ICU में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ितों को परिजनों का कहना है कि धुआं फैलते ही वहां मौजूद वार्ड ब्वॉय और दूसरा स्टाफ गायब हो गए। काफी देर तक मरीजों को वहां से हटाने का कोई इंतज़ाम नहीं किया गया। मरीजों के परिजनों ने ही खुद वहां से अपने मरीज को निकाला लेकिन इनमें से 6 की मौत हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here