Home चर्चा में देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: दो शवों की तलाश पूरी एक युवती अभी...

देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: दो शवों की तलाश पूरी एक युवती अभी भी लापता

514
0

जांजगीर-चांपा:

 

देवरी पिकनिक स्पॉट में डूबे तीन लोगों में से दो के शव बरामद हुए हैं। यह घटना रविवार को हुई थी, जब कुछ युवक पिकनिक के लिए देवरी पहुंचे थे। किसी कारणवश तीन लोग पानी में डूब गए थे। पुलिस और राहत दल ने तलाशी अभियान चलाकर दो शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि एक लापता युवती की तलाश अभी भी जारी है।

ज्ञात हो कि बिलासपुर से 2 युवक व 2 युवती और अकलतरा अर्जुनी से 1 युवक देवरी स्थित पिकनिक स्पॉट गए थे, जहां नहाते समय बिलासपुर निवासी अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई व रेखा ठाकुर हसदेव नदी में डूब गए थे, ग्रामीणों की मदद से लक्ष्मी शंकर और मोनिका सिंहा को किसी तरह बचा लिया गया था, जिसमें आज अंकुर व आशीष का शव मिल गया है, रेखा ठाकुर अभी भी लापता है। जिनकी तलाश अभी भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here