Home छत्तीसगढ़ बलरामपुर में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम: RTO चेकपोस्ट में बदमाशों ने...

बलरामपुर में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम: RTO चेकपोस्ट में बदमाशों ने SI और ड्राइवर पर किया हमला, 3 गिरफ्तार

129
0

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते शनिवार को बदमाशों ने RTO चेकपोस्ट में घुसकर सब-इंस्पेक्टर और उनके निजी ड्राइवर से मारपीट की। आरोपियों ने 7-8 की संख्या में पहुंचकर गाली-गलौच की और हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए। समय पर बसंतपुर पुलिस ने पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

जानकारी के अनुसार, आर.टी.ओ. बेरियर में हमराह परिवहन उप-निरीक्षक सिधार्थ पटेल और प्र.आर. कौशल साहु अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। रात लगभग 10 बजे आरोपी चंदन यादव, कैलाश यादव, उपेंद्र उर्फ गोलू और पांच अन्य अज्ञात लोग RTO बेरियर में घुस आए और पूर्व विवाद को लेकर बहस शुरू कर दी। इसके बाद सभी आरोपी कार्यालय में घुसकर प्रार्थी और उनके ड्राइवर ओम प्रकाश राजवाड़े से मारपीट करने लगे।

पुलिस जांच में पता चला कि 1 जनवरी 2025 को चंदन यादव और उनके चालक ने तेज गति से पिकअप को बेरिकेट पर चढ़ा दिया था, जिससे विवाद शुरू हुआ। इसी पुरानी रंजिश के चलते 4 अक्टूबर को आरोपी स्कॉर्पियो और बाइक से RTO कार्यालय पहुंचे और स्टाफ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की खोज में लगी हुई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

1. कैलाश यादव, पिता स्व. जीतेन्द्र प्रसाद यादव, उम्र 42 वर्ष, बसंतपुर निवासी।

2. उपेंद्र उर्फ गोलू यादव, पिता सहदेव यादव, उम्र 25 वर्ष, प्रेमनगर निवासी।

3. रंजन रवि, पिता सितलाल रवि राम, उम्र 32 वर्ष, बसंतपुर निवासी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here