Home चर्चा में गिरते पानी में किया डोर-टू-डोर संपर्क — “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान...

गिरते पानी में किया डोर-टू-डोर संपर्क — “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान में प्रदेश सह-प्रभारी जरीता ने कहा, “जनता अब अन्याय के ख़िलाफ़ निर्णायक मूड में है”

4
0

दीपक कश्यप/ पेंड्रा –

पेंड्रा नगर में चल रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत आज भारी बारिश के बीच डोर-टू-डोर हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-प्रभारी सुश्री जरीता ने गिरते पानी में भी घर-घर पहुँचकर नागरिकों से संवाद किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता का संदेश दिया।

मौसम की कठिनाइयों के बावजूद जनता का उत्साह देखने योग्य था। बड़ी संख्या में नागरिकों ने हस्ताक्षर कर सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के प्रति अपनी नाराज़गी जताई।

इस अवसर पर सुश्री जरीता ने कहा —

“जनता अब अन्याय और वादाखिलाफी से तंग आ चुकी है। लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है, और जब जनता जागती है तो परिवर्तन अवश्य होता है। गिरते पानी में भी हमारा अभियान इस बात का प्रमाण है कि यह सिर्फ़ आंदोलन नहीं, बल्कि जनता की पुकार है।”

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालन ने प्रदेश सह-प्रभारी जरीता का भव्य स्वागत किया और कहा कि यह आंदोलन अब जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बारिश हो या धूप, हर परिस्थिति में जनता की आवाज़ बनने के लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here