हनुमान प्रसाद यादव/एमसीबी:
गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व पार्क परिक्षेत्र जनकपुर के बीट ढाब अंतर्गत ग्राम ढाब में एक नग नर जंगली हाथी के द्वारा सोमवार करीब 9:30 बजे रात को हरि सिंह बालंद के घर में धावा बोल दिया, घर में सो रही इतवारिया बालन आवाज सुनते ही घर से बच्चों के साथ निकाल कर भागने की कोशिश की परंतु अपनी जान नहीं बचा सकी, जंगली नर हाथी ने कुचल कर उन्हें मौत की घाट उतार दिया। वही बच्चों को काफी गंभीर चोटें आई है। यह जंगली हाथी लगातार गुरु घासी तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में विचरण करता रहता है। यह संजय टाइगर रिजर्व से होते हुए छत्तीसगढ़ गुरु घासी तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व आए दिन विचरण करता हुआ कई घरों को छाती पहुंचा है तथा कई ग्रामीणों का जान भी ले चुका है परंतु वन अमला इन पर अभी तक किसी प्रकार की पाबंद नहीं लगाया गया है। जिससे आए दिन ग्रामीणों का जाने लगातार जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा हमें किसी प्रकार के हाथी आने की सूचना नहीं दिया गया था जिससे हम निर्भय होकर अपने-घरों में सो रहे थे। यदि सूचना हमें प्राप्त होता तो हम लोग एकत्रित होकर एक जगह रहने से यह घटना घटित ना होती।

ग्रामीण लिखित आवेदन पत्र में उल्लेख किया है कि इस जंगली हाथी को पकड़वा कर जंगल सफारी या चिड़ियाघर में रखवाने की व्यवस्था किया जाए, ताकि ऐसी घटना भविष्य में ना हो। मौके पर पहुंचे पार्क परिक्षेत्र अधिकारी जनकपुर उक्त घटना का जयजा लेते हुए । कहा गया कि आवेदन पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक आपकी बातों को रखने का प्रयास करूंगा। जिससे उच्च अधिकारियों के संरक्षण से जंगली नर हाथी को पकड़ा जा सके। जिससे ऐसा घटनाएं, भविष्य में ना हो। अब देखना यह है कि वन विभाग द्वारा इस घटित घटना से लोगों के प्रति कितना खरा उतरता है।










