Home चर्चा में बस्तर जिला कांग्रेस परिवार ने माता मावली की डोली का पुष्पवर्षा कर...

बस्तर जिला कांग्रेस परिवार ने माता मावली की डोली का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

8
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की अंतिम व महत्वपूर्ण रस्म माता मावली की डोली विदाई यात्रा का बस्तर जिला कांग्रेस परिवार के द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए निकली मावली माता की डोली का राजीव भवन के समक्ष पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, नीतीश शर्मा, सायमा अशरफ, महेश ठाकुर, मनोज साहनी, खीरेंद्र यादव, आशु तिवारी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here