-नशामुक्ति, आत्मसुरक्षा एवं सोशल पैरेन्टिंग पर हुई सार्थक चर्चा
अजय गौतम//अंबिकापुर//
सरगुजा पुलिस एव सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों तथा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के द्वारा संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के वरिष्ठ सदस्य काउन्सलर अजय तिवारी जी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ सह सरगुजा संभाग प्रभारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी, रंगकर्मी , साहित्यकार ,कवि, नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के काउन्सलर संतोष दास “सरल ” जी ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आदरणीय दीपक कुमार झा जी सौजन्य मुलाकात कर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान द्वारा निरंतर संचालित गतिविधियों से परिचित कराते हुए कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में बेहतर एवं प्रभावी ढंग से गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सम्माननीय दीपक कुमार झा जी ने आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के कार्यों का जिक्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल जी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो द्वारा किया जाता है। सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के द्वारा स्वैच्छिक रुप से विगत वर्षों से किया जा रहा प्रयास एक अभिनव पहल है। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा सामाजिक परिवेश के विभिन्न नकारात्मक प्रभावों से प्रभावित होकर विभिन्न तरह के अपराधिक प्रवृतियों में लिप्त हो रहें।यह हम सब के लिए सोचनीय विषय है। साहित्यकार कवि संतोष दास “सरल” ने अभी-अभी शहर में घट रही घटनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हम सबका आपसे अनुरोध है कि बालिकाओं की आत्मसुरक्षा, आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान सशक्तिकरण हेतु सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान से जुड़े स्वैच्छिक संगठनों के द्वारा ताइक्वांडो प्रशिक्षण एक अभियान के तहत् कराने हेतु सुझाव दिया गया। वरिष्ठ समाज सेवी अजय तिवारी जी ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्र -छात्राओं एवं युवाओं में सोशल पैरेन्टिंग के अभाव के कारण युवा दिशाहीन होते जा रहे हैं।इस विषय पर भी हम सभी को सोचना चाहिए। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सम्माननीय दीपक कुमार झा ने सदस्यों के सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए इस दिशा में हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही आगे भी सहयोग एवं सुझावों की अपेक्षा की गई।









